Varanasi Weather: आसमान में उमड़ने लगे बादल, तापमान में गिरावट, पांच दिन बारिश का अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ सोमवार को वाराणसी में मौसम पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन वातावरण में नमी अधिक होने से लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी।

rain

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी करीब 68 प्रतिशत रहने के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही।

123

मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसे देखते हुए 3 से 5 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में मानसून के और सक्रिय होने की संभावना है। अनुकूल परिस्थितियां बनने पर अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की अतिरिक्त गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर मानसून के पूरे उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Share this story