Varanasi Weather : आसमान में बादल और बूंदाबांदी से गिरा तापमान, गर्मी से राहत, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कई दिनों तक तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया। वहीं रविवार को मौसम ने करवट ली। आसमान में बादलों की सक्रियता के साथ ही कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक मौसम का ऐसा ही हाल रहेगा। बूंदाबांदी के आसार हैं। 

पिछले सप्ताह तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया। गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। हालांकि रविवार से मौसम बदला। आसमान में बादलों की आवाजाही से धूप और तपिश का असर कम हो गया। वहीं तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले 4-5 दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे भी पहुंच सकता है।

Share this story