Varanasi Weather : ठिठुरा बनारस, सुबह घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, जानिये मौसम विभाग का अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। वाराणसी में गलन ने बेहाल कर दिया है। बुधवार को दिन में हल्की धूप के बावजूद गलन से राहत नहीं मिली। वहीं गुरुवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। ठंड और गलन भी चरम पर रही। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है। 

winter

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी हुई है। गुरुवार की सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर तक सिमट गई। इसके कारण सुबह के समय वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

winter

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के कारण रात में ठंड अधिक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 11 जनवरी के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है। उसके बाद ठंड और गलन से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। वहीं कोहरा भी कम होगा।

Share this story