Varanasi Weather: दिन में तेज धूप, रात में हवा के साथ झमाझम बारिश, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी में शुक्रवार को दिनभर तेज हवा और कड़ी धूप के बाद रात में मौसम ने करवट ली। देर रात जोरदार बारिश हुई। इस दौरान बिजली भी कड़की। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात करीब साढ़े नौ बजे तक तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग की ओर से अगले चार दिनों के लिए बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 

दिन में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री कम रहा। शुक्रवार को दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इसके चलते वातावरण में नमी बढ़कर 91 फीसदी तक पहुंच गई।

123

मौसम में बदलाव के बीच शहर के कई इलाकों में रात में बारिश हुई। बिजली चमकने और गरज के साथ हुई बारिश से लोगों को दिन की उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज बारिश के दौरान कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने की भी स्थिति बनी।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आगामी चार दिनों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान के श्रीगंगानगर, चूरू, शिवपुरी, दमोह और बिलासपुर से निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से दक्षिण की ओर खिसकने से प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है।

Share this story