Varanasi Weather: वाराणसी में औसत से नीचे तापमान, तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बादलों की सक्रियता बढ़ गई है। मंगलवार की रात कई इलाकों में आंधी-बारिश हुई। इससे औसत तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। शुक्रवार को तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। औलावृष्टि के भी आसार हैं। बेमौसम बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दिलाई है, लेकिन फसलों के नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 

rain

वाराणसी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से 2 डिग्री कम होकर 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को मौसम बदल गया। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। 10 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। आसमान साफ होने और धूप निकलने के बाद तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

Share this story