Varanasi Weather: बूंदाबांदी के बाद वाराणसी में तापमान औसत से नीचे, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
वाराणसी। एक दिन पहले तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के बाद वाराणसी के तापमान में गिरावट आई है। तापमान औसत से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम सिहरन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने दो दिन तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते प्रदेश में काशी का तापमान सबसे कम रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में तेज हवाओं के साथ पोस्ट मानसून बारिश शुरू हो रही है। इसके चलते अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिमी हिस्से से बांग्लादेश तक बनी द्रोणी के प्रभाव से निम्न क्षोभमंडलीय पुरवा हवाओं का असर बढ़ रहा है। इसी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

