Varanasi Weather: तीन दिन धूप के बाद बदला मौसम का मिजाज, वाराणसी में गलन और ठंड बढ़ी, कोहरे का अलर्ट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। तीन दिनों तक धूप के बाद शनिवार को वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों के चलते सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने गलन और ठंड बढ़ा दी। शीतलहर और कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल नजर आए। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। 

123

2025 के आखिरी दिन, नए साल के पहले और दूसरे दिन धूप खिली। इससे लोगों को काफी राहत मिली। सुबह से धूप निकलने की वजह से जनजीवन सामान्य रहा। हालांकि शनिवार की रात से ही आसमान में बादल घुमड़ने लगे। इससे शनिवार की सुबह सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। वहीं पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने पारा लुढ़का दिया। ऐसे में सुबह जगते ही लोगों को कड़ाके की ठंड और गलन का एहसास हुआ। 

123

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट तथा रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दृश्यता काफी कम हो जाएगी। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

123

मौसम विशेषज्ञों का कहना रहा कि अभी पश्चिमी विक्षोभ वाराणसी से होकर गुजरा है। जब पश्चिमी गुजरता है तो तापमान स्वाभाविक तौर पर थोड़ा बढ़ जाता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पारा गिरता है। फिलहाल यही स्थिति है। ऐसे में ठंड और कोहरा बढ़ने के आसार हैं।

Share this story