Varanasi Weather: तीन दिन रुक-रुककर बारिश के बाद निकली तेज धूप, चढ़ा पारा, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। तीन-चार दिन से रुक-रुककर बारिश होने के बाद शनिवार को दिन में तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदल गया। हालांकि, हवा में नमी अधिक होने के कारण धूप का असर कुछ कम रहा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई। इधर, शाम के समय भी हवा का असर देखने को मिला।

123

शुक्रवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शनिवार को बढ़कर 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी शनिवार को 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून की सक्रियता थोड़ी कम हो गई है। इसी वजह से अगले तीन-चार दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। हालांकि वातावरण में नमी बने रहने के कारण धूप के बावजूद गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हो सकता है।

Share this story