Varanasi Weather: बारिश के बाद धर्मशाला और जम्मू से भी ठंडी हुई काशी, 19.6 डिग्री पर पहुंचा तापमान, आज भी बारिश के आसार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शुक्रवार की भोर में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को ठंड से काफी राहत दिलाई। न्यूनतम तापमान गिरकर 19.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। 

123

मई के आखिरी दिनों में गर्मी सितम ढा रही थी। तापमान 45 डिग्री पहुंचने के साथ ही गर्म पछुआ हवाएं लोगों को झुलसा रही थीं। ऐसे में लोगों को बारिश का इंतजार था। शुक्रवार की भोर में तेजी से मौसम बदला। तेज हवा के झोकों के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश की ठंडी बूंदों और ठंडी हवाओं का असर रहा कि गर्मी का प्रभाव काफी हद तक कम हो गया। इससे लोगों को राहत मिली। 

123

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 30 मई की शाम तक वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

Share this story