Varanasi Weather: एक सप्ताह बाद वाराणसी में थमा बारिश का दौर, बढ़ने लगा पारा, फिर भारी बारिश के आसार 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सप्ताह भर बाद काशी में बारिश का सिलसिला थम गया। शुक्रवार को तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से फिर भारी बारिश के आसार हैं। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक किसी तरह का कोई मौसमी अलर्ट नहीं है। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने की संभावना बनी रहेगी। बारिश को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

123

उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के चलते छह से आठ सितंबर तक पूर्वांचल में फिर से भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद इसका प्रभाव समाप्त होने से प्रादेशिक वर्षा में प्रभावी कमी आने की संभावना है।

Share this story