Varanasi Weather: दिनभर धूप के बाद शाम को बदला मौसम, तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली कड़कने से सहमे लोग, आज भी बारिश का अलर्ट 

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दिनभर धूप के बाद बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। करीब साढ़े छह बजे आसमान में बादल घिर आए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बिजली की जोरदार गड़गड़ाहट से लोग सहम गए। अचानक आई बारिश के कारण सड़क पर आवाजाही भी कुछ देर प्रभावित रही। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

बुधवार सुबह से ही शहर में तेज धूप खिली रही। शाम तक धूप रही। हालांकि, शाम होते-होते मौसम में अचानक बदलाव शुरू हो गया। पहले आसमान में बादल छाए और इसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई।

123

तेज हवा के बीच बारिश, सड़कों पर रुके लोग
अचानक शुरू हुई बारिश से कई लोग जहां थे, वहीं रुकने को मजबूर हो गए। दुकानों, प्रतिष्ठानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर लोगों ने बारिश से बचने के लिए शरण ली। कई लोग बिना तैयारी के बारिश में फंस गए। तेज हवा के कारण सड़क पर चल रहे दोपहिया और अन्य वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी।

बारिश के साथ बिजली की तेज गड़गड़ाहट लगातार सुनाई देती रही। खुले स्थानों और सड़कों पर मौजूद लोग गरज-चमक के कारण सतर्क हो गए। कुछ इलाकों में तेज हवा और बारिश के कारण सामान्य आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही।

तापमान में गिरावट
दिनभर गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को बारिश के बाद राहत महसूस हुई। मौसम ठंडा होने से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में सड़कों पर पानी जमा होने की स्थिति बनी। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई और यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई।

Share this story