Varanasi Weather : एक-दो दिन राहत के बाद कड़ाके की ठंड, लुढ़केगा पारा, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नव वर्ष पर गुनगुनी धूप के चलते ठंड से राहत मिली। लोगों ने नए साल का आनंद लिया। हालांकि एक-दो दिन बाद वाराणसी में तापमान फिर नीचे जाएगा और कड़ाके की ठंड का सामाना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कोल्ड फ्रंट के एक्टिव होते ही इसका असर दिखेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो प्रशांत महासागर में बनी ला-नीना की स्थिति की वजह से शीत दिवसों की संख्या बढ़ सकती है। 

winter

साल के पहले दिन मौसम खुशनुमा रहा। सुबह साढ़े आठ बजे ही गुनगुनी धूप खिल गई। इसके चलते लोगों को ठंड और गलन से काफी राहत महसूस हुई, लेकिन शुक्रवार की सुबह कोहरा का असर रहा। इससे सुबह के वक्त सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और लोगों को गलन और ठंड महसूस हुई। गुरुवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 फीसदी अधिक यानी 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान औसत से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम होकर 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

winter

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का कोल्ड फ्रंट जल्द ही गुजरेगा। इससे वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड और शीतलहर बढ़ेगी। वहीं प्रशांत महासागर में बनी ला-नीना की स्थिति के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। कोहरे के चलते लोगों को दुश्वारी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ठंड को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Share this story