Varanasi Weather : वाराणसी में 36 डिग्री तापमान, हवा की रफ्तार धीमी, जानिये इस सप्ताह के मौसम का हाल  

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश का असर पूर्वांचल में भी दिख रहा है। वाराणसी में तापमान 36 डिग्री के आसपास है। हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से गुरुवार को दोपहर में धूप थोड़ी असरदार रही, लेकिन पारा अभी भी औसत से नीचे है। 

बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री था। हवा धीमी पड़ने से गुरुवार को तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई। अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विशेषज्ञ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह मौसम ऐसा ही रहेगा। बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं। कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Share this story