Varanasi Weather: वाराणसी में 30 मिमी बारिश, सामान्य से 6.3 डिग्री नीचे तापमान, जानिये आगे के मौसम का हाल
वाराणसी। ओडिशा में बने चक्रवात के असर से काशी में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। अलसुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बारिश और ठंडी हवा से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
गुरुवार को काशी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण सितंबर में ही नवंबर-दिसंबर जैसी ठंडक महसूस हुई। दिनभर हवा की गति करीब 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने बारिश के साथ तेज हवा और गरज-चमक को लेकर भी चेतावनी जारी की है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बने निम्न दबाव के प्रभाव से अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश का असर 27 सितंबर तक बने रहने की संभावना जताई गई है।

