वाराणसी : गंगा आरती के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान, ACP बोले- जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अस्सी घाट पर गंगा आरती के नाम पर कथित वसूली के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच कराई जा रही है और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ं

वीडियो की सत्यता और समय की जांच में जुटी पुलिस
एसीपी ने बताया कि सबसे पहले यह पता लगाया जा रहा है कि वायरल वीडियो कब का है और उसमें दिख रही घटनाएं कितनी सटीक हैं। पुलिस टीम वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्य स्पष्ट हो सकें।

संबंधित समाचार : अस्सी घाट पर गंगा आरती के नाम पर वसूली? महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं का बड़ा आरोप

पर्यटन नगरी में वसूली स्वीकार नहीं
गौरव कुमार ने कहा कि वाराणसी एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन नगरी है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। ऐसे में गंगा आरती जैसे पवित्र आयोजन के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी।

शिकायत सही मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में यह मामला सही पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ी चर्चा
गौरतलब है कि हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें तीर्थयात्रियों से गंगा आरती देखने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगाए गए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

देखें वीडियो 

Share this story