वाराणसी : लगातार दूसरे दिन लेट हुई वंदे भारत, निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे की देरी से हुई दिल्ली रवाना, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार 

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को लगातार दूसरे दिन विलंब से रवाना हुई। ट्रेन के निर्धारित समय पर नहीं चलने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। शनिवार को भी वंदे भारत वाराणसी से करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई थी।

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस के रवाना होने का निर्धारित समय दोपहर तीन बजे है। रविवार को यह ट्रेन शाम करीब 6:30 बजे कैंट स्टेशन से रवाना हुई। इस कारण यात्रियों को करीब साढ़े तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

नई दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर यह ट्रेन दोपहर बाद वाराणसी पहुंचती है। यहां करीब एक घंटे ठहरने के बाद इसे नई दिल्ली के लिए रवाना होना होता है। ट्रेन रविवार को नई दिल्ली से वाराणसी करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

Share this story