वाराणसी : बुलेट और मैजिक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल
वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ओदार-वीरभानपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल और मैजिक वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। इसमें शाहीद (24 वर्ष) और जमाल (26 वर्ष) की मौत हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
शनिवार की रात जंसा की ओर से बुलेट सवार तीन युवक राजातालाब की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक से भिड़ंत हो गई। थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि मैजिक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

