वाराणसी : दाह संस्कार के दौरान गंगा में डूबने से दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटावर घाट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंदेपुर गांव से दाह संस्कार में शामिल होने आए एक युवक और एक किशोर की गंगा में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। घंटों तलाश के बाद दोनों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

123

बंदेपुर गांव निवासी लालजी पटेल की माता का दाह संस्कार बेटावर घाट पर किया जा रहा था। इसी दौरान दाह संस्कार में शामिल होने आए रिश्तेदार शिवपुर थाना के परमानंदपुर गांव निवासी अजीत कुमार पटेल (19 वर्ष) पुत्र तेजू पटेल और हर्ष पटेल (15 वर्ष) पुत्र भाई लाल पटेल स्नान के लिए गंगा में उतर गए। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तक तक दोनों गहरे पानी में डूब गए। 

123

घटना की सूचना मिलते ही रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। दोपहर करीब 12 बजे से शाम लगभग 6 बजे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बरामद किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों को गहरा सदमा लगा।

Share this story