वाराणसी : शॉर्ट सर्किट से गेहूं में लगी आग, दो बीघा फसल जली 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव में सोमवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 

सोमवार की दोपहर शार्ट सर्किट से फसल में आग लग गई। खेत से धुआं उठता देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और खेत मालिकों को सूचना दी। इसके बाद आसपास के नलकूप और समरसेबल पंप चालू कर पाइप और बाल्टियों के सहारे आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

123

अगलगी में रखौना गांव निवासी नगीना यादव और श्याम लाल यादव की लगभग दो बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी और एक-दो दिन में कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक लगी आग ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Share this story