वाराणसी : खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक की मौत
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रिंग रोड के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
हरिहरपुर रिंग रोड के पास एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहा दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया। घायल की पहचान राजीव लोचन चौरसिया (38) के रूप में हुई।
पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

