शुद्ध हुई शहर की हवा, देश में वाराणसी अव्वल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की ताजा रैंकिंग में वाराणसी ने देश के 131 शहरों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। एक शोध के मुताबिक 2017 से 2024 के बीच वाराणसी में पीएम 2.5 के स्तार में 45 फीसदी कमी आई है, जो देश में सर्वाधिक है। 

आंकड़ों के अनुसार वाराणसी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 220-240 के बीच यानी खराब श्रेणी में रहता था। 2024 में यह घटकर 140-160 के दायरे में पहुंच गया है, जो मध्यम से संतोषजनक श्रेणी में आता है। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इसे जनसहभागिता और प्रभावी प्रबंधन का परिणाम बताया। 

नगर निगम की ओर से धूल नियंत्रण के लिए मशीनीकृत सड़क सफाई, 100 प्रतिशत डोर टू डोर कचरा संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण, निर्माण स्थलों की ऑनलाइन निगरानी तथा एंटी स्माग गन का उपयोग आदि कदम प्रभावी साबित हुए हैं। नगर निगम प्रतिदिन लगभग 1200 टन कचरे का निस्तारण कर रहा है।

Share this story