लगातार बारिश के चलते वाराणसी में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी, स्कूल जाएंगे गुरुजी 

WhatsApp Channel Join Now

 

वाराणसी। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश और शनिवार को भी बारिश के अलर्ट को देखते हुए वाराणसी में कक्षा 12 तक के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्कूल जाकर कामकाज निबटाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए आदेश जारी किया है। 
 
आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई तथा अन्य बोर्ड के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कक्षा एक से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
 
शिक्षक-कर्मचारी विद्यालय में रहेंगे उपस्थित
विद्यालयों में बच्चों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। आदेश के मुताबिक शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय पहुंचकर डीबीटी, अपार आईडी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का निस्तारण करेंगे।

123

Share this story