वाराणसी : बंद मकान में चोरों का धावा, असली समझकर नकली गहने उठा ले गए, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रमना चौकी के नरोत्तमपुर गांव में धर्मेंद्र सिंह के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। इस दौरान लगभग तीन लाख का कीमती माल उठा ले गए। चोर असली समझकर नकली गहने भी ले गए। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच की बात कह रही है।
धर्मेंद्र सिंह का तबादला लखनऊ हो गया है। वे चले गए थे और मकान बंद था। देर रात चोर घर में दाखिल हुए। इस दौरान इत्मिनान से घर को खंगाला। घर और पूजा घर में रखा कीमती सामान चुरा लिया। चोर तीन लाख का माल उठा ले गए। वहीं गहनें भी चुरा ले गए। हालांकि चोर असली समझकर आर्टिफियिल गहने उठा ले गए।
धर्मेंद्र सिंह ने घर की निगरानी के लिए एक महिला को रखा था। घटना के दूसरे दिन महिला घर पहुंची तो घर की हालत देखकर सूचना दी। घरवालों ने कुछ लोगों पर संहेद व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच करने की बात कही है।

