वाराणसी : इबोला वायरस को लेकर एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस संक्रमण को वैश्विक स्वास्थ्य संकट घोषित किए जाने के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।

एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (एपीएचओ) की टीम द्वारा यात्रियों की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद के अनुसार इबोला को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और एयरपोर्ट प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है।

Share this story