वाराणसी : संदिग्ध हालात में मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के आषाढ़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के पास स्थित एक बसवार में मोर मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

s

ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को दी सूचना
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह बसवार की ओर गए ग्रामीणों की नजर मृत पड़े मोर पर पड़ी। राष्ट्रीय पक्षी का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई
सूचना मिलने पर यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। प्रारंभिक तौर पर मोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

s

वन विभाग की जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
राष्ट्रीय पक्षी होने के कारण मामले की सूचना वन विभाग को भी दिए जाने की बात कही जा रही है। अब जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मोर की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Share this story