वाराणसी : घर के दरवाजे पर फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। हरहुआ पुलिस चौकी क्षेत्र तके सिंहापुर गांव में युवक का शव घर के दरवाजे के पास फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही। 

सिंहापुर गांव निवासी शेषनाथ (28 वर्ष) मजदूरी करता था। उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी कंचन सहित एक पुत्र और एक पुत्री है। परिवार के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। 

शेषनाथ ने घर के दरवाजे के पास साड़ी से फंदालकर स्टूल के सहारे लटकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी रही।

Share this story