वाराणसी : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, अंत्येष्टि की तैयारी में जुटे थे परिजन तभी पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम को भेजा 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कमौली गांव के सिवान में बुधवार को सुबह गांव निवासी गोलू सिंह पुत्र प्रेम सिंह उम्र (28 वर्ष) का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे नीचे उतार इलाज हेतु निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव को लेकर घर चले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जांच में जुट गई। 

चांदपुर चौकी प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण का पता चल पाएगा। घटना का स्थलीय परीक्षण करने हेतु फोरेंसिक टीम और थानाध्यक्ष चौबेपुर भी मौके पर पहुंचे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

परिजनों के अनुसार गोलू बुधवार की सुबह घर से सिवान में हरा चारा काटने की बात कहकर निकला था। लगभग नौ बजे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। गोलू का शव लाला की बारी में पेड़ से लटकता मिला। गोलू दो भाईयों में बड़ा और शादीशुदा था। दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। लेकिन विगत कुछ माह से घर पर ही रहता था।

Share this story