वाराणसी : किशोरी से दुष्कर्म, पांच पर मुकदमा
वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस कमिश्नर को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री पिछले कई वर्षों से अपनी बहन और बहनोई के घर गनेशपुर इस्लामपुर गांव में रह रही थी। आरोप है कि गांव निवासी समसु ने बीते 11 फरवरी को किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो मोबाइल में बना कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरवरी माह से अब तक कई बार जबरजस्ती शारिरिक सम्बन्ध बनाया।
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया घटना के बाद मेरी पुत्री गुमसुम रहने लगी किसी तरह में जानकारी की तो मुझे सारी बात पता चला जब इसकी शिकायत लेकर आई तो समसु के साथ सभी लोग मिलकर भद्दी-भद्दी गाली-गलौज देने लगे और भगा दिया। बीते 17 अप्रैल को रात 9 बजे विपक्षीगण मेरे घर आकर बोले कि अगर इसकी शिकायत पुलिस से की तो तुम्हारे बेटी समेत तुम्हारा हत्या कर देंगे और लाश गायब कर देंगे। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

