वाराणसी: किशोरी को सुलभ शौचालय में खींच ले गया आरोपी, किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेनियाबाग पार्क के पास स्थित एक सुलभ शौचालय में आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुलार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग पार्क के समीप की है। आरोप है कि यहां स्थित सुलभ शौचालय में किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। किशोरी की बात सुनने के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुलार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस ने की कार्रवाई
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार, 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रकरण में नामजद आरोपी दुलार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

