वाराणसी : फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छात्रा का फोटो-वीडियो किया वायरल, जान से मारने की दी धमकी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी बीए में पढ़ने वाली छात्रा का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने बिहार निवासी एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पीड़िता के अनुसार बिहार के नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र निवासी राजकरन लंबे समय से फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से उसे अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छात्रा की तस्वीरों को वायरल कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी शादी का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने छात्रा और उसके परिवार के मोबाइल नंबर अपने परिचितों के पास भेज दिए। इससे परिवार को भी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। 

मामले की शिकायत पर चौबेपुर थाने में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट, आईडी एड्रेस और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Share this story