वाराणसी : लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने मातहतों को दी चेतावनी, परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं होगी। नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि ने गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान मैकेनिकल स्वीपिंग, आरआरआर, वेस्ट टू वंडर और पुराने कचरे के निस्तारण की प्रगति की जानकारी दी गई। नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने, घाटों और डस्टबिन पर स्वच्छता संबंधी जागरूकता स्लोगन लिखवाने तथा पक्के महाल की गलियों में कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने और गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एमआरएफ प्लांट के लिए भूमि चयन की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को सौंपी गई।

123

बोगस डिमांड और लंबित शिकायतों का होगा निस्तारण
संपत्ति कर की समीक्षा में जोनल अधिकारियों को बोगस डिमांड से जुड़े मामलों की जांच कर उनका निस्तारण करने को कहा गया। करेत्तर विभाग के सभी मदों की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली बढ़ाने पर जोर दिया गया। परिवहन विभाग की समीक्षा में अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने विभागवार वाहनों की स्थिति प्रस्तुत की। वहीं, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समय से जारी करने के निर्देश दिए गए।

पेयजल और सीवर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह और जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर कमल सिंह ने 22 वार्डों में पेयजल एवं सीवर लाइन कार्यों की प्रगति, 1132 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन, ओएचटी निर्माण, एसटीपी, पंपिंग स्टेशन और वरुणा इंटरसेप्टर की डीपीआर की जानकारी दी। नगर आयुक्त ने एनओसी प्राप्त भूमि पर ओवरहेड टैंक का निर्माण शीघ्र शुरू कराने और ट्यूबवेल संबंधी कार्यों में तेजी लाने को कहा। भूमि विवादों के निस्तारण के लिए सहायक नगर आयुक्तों को जिम्मेदारी दी गई। मच्छोदरी पार्क के पीछे की भूमि का मामला भी निस्तारित करने को कहा गया। चितईपुर के मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए स्वीकृत परियोजनाओं पर पीडब्ल्यूडी से समन्वय स्थापित कर काम कराने के निर्देश दिए गए। घाटों पर पानी का बहाव रोकने और मणिकर्णिका घाट की मरम्मत तत्काल कराने को भी कहा गया।

123

88,726 स्ट्रीट लाइटों से रोशन हो रहा शहर
आलोक विभाग की समीक्षा में बताया गया कि शहर में कुल 88,726 स्ट्रीट लाइटें हैं। नगर आयुक्त ने ईईएसएल की 36 हजार लाइटों की तत्काल जांच कराने और प्रमुख स्थानों पर आकर्षक लाइटें लगाने के लिए स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया। सीएफओ मनीष शुक्ला ने बजट और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। नगर आयुक्त ने पेंशन और अन्य बकाया संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा।

बैठक में अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह, कृष्णचन्द्र, रीता रानी विक्रम, जितेंद्र कुमार आनंद, इंद्र विजय, मृत्युंजय नारायण मिश्रा, पवन कुमार गुप्ता, मुन्नालाल राम, उद्यान अधीक्षक विजय कुमार सिंह, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, संदीप भार्गव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

BK Pathak
BK Pathak

22033 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story