वाराणसी : 50 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, काफी दिनों से तलाश रही थी एसटीएफ

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। एसटीएफ की ओर से 50 हजार का इनामी शातिर गो-तस्कर पकड़ा गया। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने सटीक लोकेशन के आधार पर उसे धर-दबोचा। उससे पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी रही। 

एसटीएफ की टीम ने लोहता, जनपद वाराणसी के धमरिया मैदान क्षेत्र से वांछित अभियुक्त मो. अरशद पुत्र गुलाम नवी निवासी लहंगपुरा, औरंगाबाद, थाना सिगरा को पकड़ा। शातिर तस्कर पशुओं की तस्करी के साथ अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त था। पुलिस काफी दिनों से उसे तलाश रही थी। एसटीएफ की ओर से उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 

अरशद गो-तस्करों के गिरोह से जुड़ा था। पिछले दिनों चंदौली कोतवाली क्षेत्र में तस्करों के चुंगल से तीन दर्जन गोवंश को मुक्त कराया गया था। उस दौरान जांच में उसका नाम आया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

Share this story