वाराणसी : करसड़ा प्लांट में लगेगा स्प्रिंकलर, फायर अलार्म सिस्टम देगा आग की चेतावनी

वाराणसी। करसड़ा प्लांट में गर्मी में आग लगने की घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। यहां हाईटेक फायर सिस्टम लगाया जा रहा है। वहीं स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कर कूड़े को गीला रखा जाएगा। आग लगते ही फायर अलार्म सिस्टम चेतावनी देगा। इससे समय रहते आग पर काबू पाने में मदद मिलेगी।
करसड़ा प्लांट में शहर के कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। प्लांट में फायर अलार्म सिस्टम, स्प्रिंकलर, फोम और अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्लांट में कई जगहों पर आग को फैलने से रोकने के लिए उपकरण लगाए जाएंगे। सिटी कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
कचरे को जैव जीवों, प्राकृतिक तत्वों जैसे हवा और सूरज की रोशनी के साथ ट्रीट किया जाता है, ताकि कचरे में बायोडिग्रेडबल तत्व समय के साथ टूट जाएं। इसे आसानी से निस्तारित किया जाता है। इससे कचरे का निस्तारण तीब्र गति से होता है। प्लांट में आग लगने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में आग से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं।