वाराणसी : पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, लाखों अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा
वाराणसी। रेलवे प्रशासन ने पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इसके तहत गोरखपुर और बलिया से वाराणसी सिटी के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था 8 और 10 जून को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर की गई है। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05112 वाराणसी सिटी से रात 10:45 बजे रवाना होगी और रात 01.45 बजे बलिया पहुंचेगी। भर्ती परीक्षा के लिए 1.32 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है।

