वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: नशे के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां की सिर कूंचकर कर दी हत्या, पुलिस कर रही पूछताछ
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना के भुल्लनपुर में नशेड़ी बेटे ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर मां की सिर कूंचकर हत्या कर दी। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

भुल्लनपुर निवासी घनश्याम नशे का आदी है। वह सोमवार को अपनी मां से नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था। मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसके सिर पर खून सवार हो गया। उसने मां पर हमला कर दिया और सिर कूंचकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर एडीसीपी नीतू समेत पुलिस अधिकारी और मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
देखें वीडियो

