वाराणसी : दुकानदार ने युवक पर फेंकी खौलती चाय, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शिवपुर क्षेत्र में आपसी विवाद में दुकानदार द्वारा युवक पर खौलती हुई चाय फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक झुलस गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

शिवपुर क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर किसी बात को लेकर दुकानदार और युवक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में दुकानदार ने उबलती हुई चाय सीधे युवक पर फेंक दी। अचानक हुई इस घटना से युवक चीख पड़ा और मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गए। खौलती चाय से युवक के शरीर के कुछ हिस्से बुरी तरह झुलस गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया। पीड़ित युवक किसी तरह शिवपुर थाने पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवक की हालत को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर, घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

Share this story