वाराणसी : बाड़े में बंधी सात बकरियों को चाकू से मार डाला, मुकदमा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद इलाके में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बाड़े में बंधी सात बकरियों को अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से मार डाला। घटना से पशुपालक परिवार में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

पशुपालक अशरफ अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बकरी पालन का काम करते हैं। रोज की तरह वह रविवार को बकरियों को बाड़े में बांधकर घर लौट आए थे। सोमवार सुबह जब वह बाड़े में पहुंचे तो देखा कि उनकी सातों बकरियां मृत पड़ी हैं। सभी के शरीर पर चाकू से वार के निशान थे।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this story