वाराणसी : मनीष हत्याकांड के पांच आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम, चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में हुए चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए प्रत्येक पर ₹25,000 का इनाम घोषित कर दिया है। यह कार्रवाई आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। पुलिस दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उनसे पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 

 

26 अप्रैल को मनीष की कार से गांव की एक महिला को टक्कर लग गई थी। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कार चालक मनीष सिंह को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

मृतक के परिजनों की तहरीर पर फूलपुर थाने में मुकदमा संख्या 132/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति और अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में आशीष राजभर, मनीष राजभर, दीपक राजभर, गोविंद राजभर और नागेंद्र राजभर शामिल हैं। ये सभी घमहापुर गांव के निवासी हैं और घटना के बाद फरार हो गए थे।

Share this story