वाराणसी : होली पर घर पहुंचना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को होगी सहूलियत
वाराणसी। होली पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विभिन्न रूटों पर कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने और समय पर घर पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 09183 मुंबई सेंट्रल–बनारस स्पेशल 4, 11, 18 और 25 मार्च को मुंबई सेंट्रल से रात 10:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में 09184 बनारस–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 6, 13, 20 और 27 मार्च को दोपहर 2:30 बजे चलकर अगले दिन शाम 4:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
इसके अलावा 08629 रांची–गोरखपुर स्पेशल 2 से 3 मार्च तक रांची से रात 10:55 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 08630 गोरखपुर–रांची स्पेशल 4 मार्च से 1 अप्रैल तक गोरखपुर से हर शुक्रवार रात 12:50 बजे चलकर सुबह 8:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वहीं 04209 वाराणसी–दिल्ली स्पेशल 24 मार्च से 6 मार्च तक (निर्धारित तिथियों पर) वाराणसी से रात 10:30 बजे चलकर लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की तिथि और समय की जानकारी अवश्य जांच लें। होली के दौरान भीड़ को देखते हुए समय से पहले स्टेशन पहुंचने की भी सलाह दी गई है।

