वाराणसी : लेखपाल भर्ती अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन, होगी सहूलियत

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेन बुधवार से चलाई जा रही है। इससे अभ्यर्थियों को आवागमन में मदद मिलेगी। 

ट्रेन संख्या 05191 आजमगढ़-वाराणसी सिटी परीक्षा विशेष ट्रेन 20 मई की रात 10 बजे आजमगढ़ से रवाना हुई। ट्रेन मऊ स्टेशन पर रात 11.30 बजे और दूसरे दिन औड़िहार स्टेशन पर रात 12.30 बजे पहुंची। 

औड़िहार से चलकर ट्रेन वाराणसी सिटी स्टेशन पर गुरुवार की भोर में 2.30 बजे पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05192 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन 21 मई को वाराणसी सिटी से दोपहर 2.35 बजे रवाना होगी। 

ट्रेन औड़िहार स्टेशन पर 3.12 बजे और मऊ स्टेशन पर शाम 4.45 बजे पहुंचेगी। वहां से चलकर शाम 5.30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

Share this story