वाराणसी: होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, तीन युवतियों समेत सात धराए

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लंका क्षेत्र स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर एसओजी-2 टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3 युवतियों, 1 ग्राहक, 1 संचालक और 2 दलालों को हिरासत में लिया। 

 https://youtu.be/JzO5I06JZlw

पुलिस को होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद एसओजी-2 ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लंका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

 https://youtu.be/JzO5I06JZlw

पुलिस पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और होटल के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो

Share this story