वाराणसी : गंगा घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां शुरू, बनने लगी वेदी, घाटों की साफ-सफाई

WhatsApp Channel Join Now

84 घाटों पर शुरू हुई पूजन स्थल सुरक्षित करने की परंपरा, परिवार के साथ पहुंचकर बना रहीं पूजा की वेदी

14 नवंबर से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व, 15 को अस्ताचलगामी और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्ण होगा व्रत

परिवार के साथ पहुंचकर बेदी निर्माण और स्थान की साफ-सफाई में जुटीं महिलाएं 

बिहार से लेकर पूर्वांचल तक फैली है छठ महापर्व की परंपरा, मां से मिली परंपरा को छह वर्षों से निभा रही हैं महिलाएं


वाराणसी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर काशी के गंगा घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन घाटों पर धार्मिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। व्रती महिलाओं ने परिवार के साथ गंगा घाटों पर पहुंचकर पूजन के लिए स्थान सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। महिलाएं अपनी निर्धारित जगह पर वेदी बनाकर उसे व्यवस्थित करने में जुटी हैं। घाटों पर जगह-जगह बेदी निर्माण और स्थान छेकने की परंपरा के साथ ही छठ महापर्व का माहौल बनने लगा है।

123

काशी के 84 गंगा घाटों पर छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में पूजा के लिए मनपसंद स्थान पहले से सुरक्षित करने की परंपरा निभाई जाती है। महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचकर वेदी तैयार कर रही हैं। छठ पूजा के दौरान इसी वेदी पर पूजन सामग्री रखकर विधि-विधान से भगवान भास्कर की आराधना की जाती है।

123

मां से मिली परंपरा को छह वर्षों से निभा रहीं
घाट पर वेदी बनाने पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि उनके परिवार में छठ पूजा की परंपरा उनकी मां ने शुरू की थी। अब वह स्वयं पूरी श्रद्धा के साथ इस परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। पिछले छह वर्षों से लगातार छठ व्रत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर से महापर्व की शुरुआत होगी। 15 नवंबर को निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी, जबकि 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।

123

स्वच्छता और पवित्रता का विशेष महत्व
छठ पूजा में स्वच्छता और पवित्रता का विशेष महत्व होता है। व्रती महिलाएं कई दिन पहले से ही घरों की साफ-सफाई और पूजन सामग्री की तैयारी में जुट जाती हैं। घाटों पर भी पूजा स्थल को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने का विशेष ध्यान दिया जाता है। बिहार का प्रमुख लोकपर्व माने जाने वाले छठ की परंपरा अब पूर्वांचल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक रूप से प्रचलित है। वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, बलिया और आसपास के क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में परिवार इस महापर्व को पूरी श्रद्धा से मनाते हैं।

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21710 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story