वाराणसी : अखिलेश यादव के जन्मदिन से पहले सपा नेता के घर पहुंची पुलिस, सपा ने लगाए हस्तक्षेप का आरोप

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। सपा नेताओं का आरोप है कि प्रदेश सचिव लालू यादव के आवास पर जन्मदिन समारोह शुरू होने से पहले ही पुलिस की भारी फोर्स पहुंच गई, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ।

सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जन्मदिन समारोह की तैयारियां चल रही थीं, तभी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अनावश्यक हस्तक्षेप कर कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।

123

वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण माहौल भी बना रहा, हालांकि स्थिति बाद में सामान्य हो गई।

फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी इस घटनाक्रम को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठा रही है। घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन के आधिकारिक पक्ष का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Share this story