वाराणसी : पुलिस ने दबिश देकर 11 वारंटियों को पकड़ा, विभिन्न मामलों में थी तलाश
वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरुणा जोन पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के मार्गदर्शन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण और संबंधित थाना क्षेत्रों (रोहनिया, केन्ट, सारनाथ) के सहायक पुलिस आयुक्तों के निर्देशन में विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने दबिश देकर कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी वरुणा जोन के थाना रोहनिया, लोहता, लालपुर पाण्डेयपुर, शिवपुर, सारनाथ और चोलापुर से अलग-अलग समय और स्थानों पर की गई। गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ संबंधित थानों में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वारंटियों का विवरण
राज बिहारी पुत्र स्व. अलगू, निवासी अखरी, थाना रोहनिया, उम्र 53 वर्ष (मु.सं. 1526/12, धारा 323/504/506 भा.द.वि.)।
अरविंद पटेल पुत्र स्व. छोटेलाल, निवासी मनियापुर, थाना रोहनिया, उम्र 32 वर्ष (मु.सं. 1674/14, धारा 323/325/506 भा.द.वि.)।
संदीप पटेल पुत्र कैलाश पटेल, निवासी भीखमपुर, थाना राजातालाब, उम्र 32 वर्ष (मु.सं. 0030/2025, धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बी.एन.एस.एस.)।
सचिन पाठक पुत्र प्रदीप पाठक, निवासी राजापुर, थाना चोलापुर, उम्र 32 वर्ष (मु.सं. 027/18, धारा 504/506/352 भा.द.वि.)।
दीपक सिंह पुत्र विश्वेश सिंह, निवासी पहाड़पुर, थाना चोलापुर, उम्र 45 वर्ष (मु.सं. 177/17, धारा 323/504/506 भा.द.वि.)।
अभय प्रताप पुत्र राम भगतु, निवासी अज्ञात, थाना अज्ञात (विवरण अपूर्ण)।
बचाऊ राजभर पुत्र बुद्धू, निवासी गोड़ौलिया, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, उम्र 58 वर्ष (मु.सं. 1975/2019, धारा 406, 419, 420 भा.द.वि.)।
भाईराम सोनकर पुत्र महादेव सोनकर, निवासी हुकुलगंज, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, उम्र 64 वर्ष (मु.सं. 040/2004, धारा 325, 323, 504, 506 भा.द.वि.)।
फुलबदन सिंह पुत्र रुद्र सिंह, निवासी खुशहाल नगर, थाना शिवपुर, उम्र 78 वर्ष (मु.सं. 041/24, धारा 504, 506, 406, 420 भा.द.वि. व 3(1)द, ध, 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट)।
सुनील पुत्र छेदी, निवासी मनोरथपुर, थाना लोहता, उम्र 32 वर्ष (मु.सं. 029/2017, धारा 323/504/427/452 भा.द.वि.)।
पुलिस टीम में थाना रोहनिया से उपनिरीक्षक सत्यम शिवहरे, विकास कुमार, लबीराम सौवे, कुलदीप मिश्रा, हेड कांस्टेबल राहुल, अरविंद कुमार, रामेश्वर यादव, संतोष यादव, दीपक साहनी, कैंट थाना से उपनिरीक्षक पवन कुमार राय, हेड कांस्टेबल विनय यादव, कांस्टेबल ललन यादव, थाना लालपुर पाण्डेयपुर से उपनिरीक्षक अंशुदीप दुबे, आदित्य सेन सिंह, अरुण कुमार, श्रीराम उपाध्याय, कांस्टेबल अर्णव यादव, गिरधारी, थाना शिवपुर से उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, हेडकांस्टेबल राजेश कुमार सिंह और थाना लोहता से उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेडकांस्टेबल रामकेवल प्रजापति, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव शामिल रहे।

