वृंदावन की घटना के बाद वाराणसी पुलिस अलर्ट, गंगा में की पेट्रोलिंग, मानकों की अनदेखी करने वाले नाविकों की नावें सीज, दी हिदायत

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। वृंदावन में हुई हालिया घटना को देखते हुए वाराणसी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए जल पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से लगातार पेट्रोलिंग की। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले नाविकों की नावें सीज कर दी गईं। वहीं नाविकों को मानक का पूरा पालन करने की हिदायत दी गई। 

123

प्रशासन द्वारा अब गंगा में नाव यात्रा के दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना लाइफ जैकेट के यात्रियों को बैठाने पर नाविकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में नावों को सीज करने का भी प्रावधान लागू किया गया है। घाटों पर तैनात पुलिसकर्मी नाविकों और यात्रियों को लगातार जागरूक कर रहे हैं और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

123

एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि गंगा में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सभी संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

Share this story