वाराणसी : शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का एक और मामला सामने आया है। मंडुवाडीह थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला ऑनलाइन ठगी से जुड़ा है।

पुलिस के अनुसार, जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नोनार गांव और वर्तमान में सिगरा निवासी अंकित कुमार मौर्य ने एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था। लोगों को शेयर बाजार में भारी मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाकर समूह से जोड़ता था और विभिन्न कंपनियों के शेयर में निवेश की सलाह देता था। 

निवेश से होने वाले कथित लाभ का हिस्सा व बैंक खाते में जमा करता था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास निवेश संबंधी वित्तीय सलाह देने के लिए कोई वैध लाइसेंस, पंजीकरण अथवा कानूनी अनुमति नहीं है। वह सिर्फ आर्थिक लाभ के उद्देश्य से लोगों को गुमराह कर रहा था। 

एनसीआरबी और समन्वय पोर्टल की जांच में आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ दो साइबर शिकायतें मिलीं, जिनमें 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी दर्ज है। पोर्टल से यह भी जानकारी मिली कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा के हिसार में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज है।

Share this story