वाराणसी : पुलिस ने आंध्र प्रदेश के 14 शातिर चेन स्नैचरों को पकड़ा, 10 महिलाएं और 4 पुरुष धराए, आभूषण व नकदी बरामद, देव दीपावली पर मोबाइल और आभूषण चोरी की फिराक में था गिरोह

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। देव दीपावली पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच वारदात को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे आंध्र प्रदेश के गिरोह को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिगरा थाना पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्यों को पकड़ा है, जिनमें 10 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, पीली धातु के आभूषण और 57 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य वाराणसी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्नैचिंग और पाकेटमारी की घटनाओं को अंजाम देने की योजना से पहुंचे थे। सभी आरोपी एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के कई सदस्य एक ही परिवार के हैं। आंध्र प्रदेश में भी इस गिरोह के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

123

मामले का खुलासा करते हुए एसीपी चेतगंज शुभम जैन ने प्रेस कांफ्रेंस में गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में बल्लभा यादमनी, इंटा कृष्णा वेनी, समुद्राला रवानम्मा, अंगड़ी द्वारका, कोलावल्ली मरियम्मा, गुंटरू तरून, पशुपुताली, मालेल्लमा रवानम्मा, समुद्रालम मैरी, समुद्राला रवानम्मा, गोदावली गुज्जी, जांपा किरन कुमार, इट्टा वेंकटेश और बोज्जागन रुद्रावीना शामिल हैं। सभी आंध्र प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक सौरभ शाही, सलमान खान, डाली साहू, मुख्य आरक्षी ब्रह्मदेव सिंह और जितेंद्र सिंह, आरक्षी मृत्युंजय सिंह, जटाशंकर पांडेय, विनय चौरसिया, अनीश गौड़, तारकेश्वर गौड़, महिला आरक्षी दीपांजली मिश्रा और महिला तिवारी शामिल रहीं।

BK Pathak
BK Pathak

21973 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story