वाराणसी : पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, यातायात नियमों की अनदेखी पर हुआ चालान 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

123

चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में चौक इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा अन्य चौकी प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान खासतौर से बिना नंबर प्लेट व तीन सवारी वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। 

123

पुलिस के चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही। वाहन चालक पुलिस से बचने के लिए रास्ता बदलकर जाते दिखे।

Share this story