वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव: IPS ईशान सोनी को दी गई विदाई, IPS लिपि नागयाच ने संभाली जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कार्यालय में सोमवार को एक गरिमामय समारोह के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. ईशान सोनी को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवागंतुक अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दोनों अधिकारियों के कार्य और भूमिका की सराहना की।

a

डॉ. ईशान सोनी के कार्यकाल की हुई सराहना
स्थानांतरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने डॉ. ईशान सोनी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन और बेहतर समन्वय का परिचय दिया। जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उपस्थित अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

लिपि नागयाच के स्वागत के साथ नई उम्मीदें
इसी मौके पर नवागत अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच का स्वागत किया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को नई दिशा और गति मिलेगी।

a

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Share this story