घमहापुर हत्याकांड के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने संभाला मोर्चा

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के घमहापुर में युवक की हत्या के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वाराणसी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त Mohit Agrawal ने मंगलवार को स्वयं मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण और निरीक्षण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

घटना के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस आयुक्त ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना फूलपुर क्षेत्र के घमहापुर में युवक की हत्या के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वाराणसी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त Mohit Agrawal ने मंगलवार को स्वयं मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण और निरीक्षण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

रिक्रूट आरक्षियों को दी गई विशेष ब्रीफिंग
फूलपुर थाना क्षेत्र में तैनात रिक्रूट आरक्षियों को लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के संबंध में विशेष ब्रीफिंग दी गई। पुलिस आयुक्त ने सभी जवानों को हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर और असलहों के साथ पूरी तैयारी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को दंगा नियंत्रण उपकरण, टियर गैस, पिस्टल गन और एंटी राइट गन उपलब्ध रखने को कहा गया, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

थाना फूलपुर क्षेत्र के घमहापुर में युवक की हत्या के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वाराणसी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त Mohit Agrawal ने मंगलवार को स्वयं मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण और निरीक्षण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर सख्ती
पुलिस प्रशासन को सूचना मिली थी कि एक विशेष संगठन द्वारा बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को बैरिकेडिंग, रस्सों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के जुलूस, रैली या प्रदर्शन की अनुमति नहीं है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अराजकतत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
पुलिस आयुक्त ने भीड़ में शामिल अराजकतत्वों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और विभिन्न प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते रहें, ताकि जवानों को स्पष्ट रूप से अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी रहे।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय Shivhari Meena, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Share this story